✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

Holi 2024: धूमधाम से मनाया गया बाबा काशी विश्वनाथ का गौना, शिव भक्तों ने खेली होली, देखिए तस्वीरों में

निशांत चतुर्वेदी, दिल्ली   |  22 Mar 2024 09:33 AM (IST)
Holi 2024: धूमधाम से मनाया गया बाबा काशी विश्वनाथ का गौना, शिव भक्तों ने खेली होली, देखिए तस्वीरों में

धूमधाम से मनाया गया बाबा काशी विश्वनाथ और माता गौरा का गौना

1

रंगभरी एकादशी पर काशी में धूमधाम से बाबा काशी विश्वनाथ और माता गौरा का गौना मनाया गया.

2

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूर्व महंत आवास से लेकर बाबा काशी विश्वनाथ के मंदिर परिसर तक होली के रंग में सराबोर नज़र आए.

3

शाम होते ही बाबा पालकी पर सवार होकर माता गौरा सपरिवार महंत आवास से काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर पहुंचे.

4

जहां रास्ते में भक्तों ने बाबा पर अबीर गुलाल की बौछार कर दी. मान्यता है कि इस दिन से ही काशी में रंग उत्सव का त्योहार शुरू हो जाता है.

5

इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रंगभरी एकादशी पर बाबा काशी विश्वनाथ का झांकी दर्शन किया.

6

मंदिर परिसर से लेकर गोदौलिया तक भारी संख्या में श्रद्धालु नजर आए.

7

इस दौरान पूरा परिसर अबीर और गुलाल से पटा नजर आया.

8

सभी के चेहरे पर गुलाल लगे थें और रंगभरी एकादशी पर बाबा काशी विश्वनाथ के गौना और झांकी दर्शन को लेकर सभी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • Holi 2024: धूमधाम से मनाया गया बाबा काशी विश्वनाथ का गौना, शिव भक्तों ने खेली होली, देखिए तस्वीरों में
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.