Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा के स्थापना से पहले सामने आईं ये तस्वीरें, देखकर कहेंगे- वाह

राम मंदिर के गर्भगृह में रखी गई रामलला की प्रतिमा
बुधवार रात को रामलला की प्रतिमा को ट्रक के ज़रिए राम मंदिर तक लाया गया और फिर क्रेन के ज़रिए मंदिर में प्रवेश किया गया. आज रामलला को उनकी सिंहासन पर स्थापित किया जाएगा.
गर्भगृह में भगवान रामलला के पाँच वर्षीय बाल स्वरूप की खड़ी प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा. श्रद्धालु दूर से ही भगवान के दर्शन कर सकेंगे.
रामलला की प्रतिमा का वजन 150-200 किलो के बीच है और ऊंचाई 51 इंच है. प्रतिमा के वजन की वजह से उनकी जगह पर चाँद की प्रतीकात्मक मूर्ति की पूजा अर्चना की जा रही है. बुधवार को उन्हें मंदिर परिसर का भ्रमण भी कराया गया.
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अर्चना का आज तीसरा दिन हैं. 22 जनवरी तक इसी तरह मंदिर में विभिन्न विधि विधान और अनुष्ठान किए जाएँगे.
22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसके बाद 23 जनवरी से राम मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा.