✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Udaipur Rain: उदयपुर में भारी बारिश से सड़कें जाम, अगले पांच दिनों के लिए IMD ने की ये भविष्यवाणी

विपिन चंद्र सोलंकी, उदयपुर   |  23 Aug 2022 01:28 PM (IST)
Udaipur Rain: उदयपुर में भारी बारिश से सड़कें जाम, अगले पांच दिनों के लिए IMD ने की ये भविष्यवाणी

(उदयपुर में भारी बारिश से सड़कें जाम)

1

राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर में मौसम विभाग द्वारा अगले 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. सोमवार रात को लगातार तेज बारिश हुई. इससे सुबह 8 बजे तक शहरी क्षेत्र में 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई. यही नहीं संभाग के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले में भी अत्यंत बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है.

2

बारिश से राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े डैम बांसवाड़ा स्थित माही बजाज के 16 ही गेट खोल दिए गए हैं. इधर उदयपुर शहर की बात करें तो लगातार हो रही बारिश से फतहसागर झील, पिछोला झील, उदयपुसागर झील, गोवर्धनसागर, मदार सहित सभी जलाशयों ओवर फ्लो चल रहे हैं. यहीं नहीं झीलों को भरने वाली सीसारमा नदी 8 फिट लेवल पर चल रही जिससे पुलिया पर पानी आया और गांव शहर से कट गया.

3

मौसम विभाग ने उदयपुर शहर में 22 अगस्त से अगले 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी. दिन पर मौसम सुहाना होने के बाद रात को करीब 11:30 पर बारिश का दौर शुरू हुआ जो दोपहर 12 बजे तक भी चलता रहा. इससे सड़कों पर कुछ जगह पानी भरने की सूचनाएं भी मिली लेकिन कुछ ही देर में सड़कों से पानी का लेवल कम हो गया.

4

शहर के बीच स्थित फतहसागर झील और पिछोला झील दोनों के ओवर फ्लो चल रहे हैं जिससे शहर के बीच में गुजर रहे आयड़ नदी का बहाव तेज है. भारी बारिश के कारण प्रशासन की तरफ से एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम को अलर्ट पर रखा हुआ है.

5

राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े माही बजाज बांध में मध्यप्रदेश की ओर से पानी की आवक तेज होने से मंगलवार सुबह सभी 16 गेट खोले गए जिसमें 14 गेट 4-4 मीटर व 2 आधा-आधा मीटर खोल दिए गए हैं. इन गेट से इस समय करीब 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी की जा रही है. इस सीजन में माही बांध के सभी 16 गेट पहली बार खोले गए हैं.

6

इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यहां पुलिस का जाब्ता तैनात कर दिया है. माही विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार अग्रवाल ने भी दौरा कर माही बांध का जायजा लिया और कर्मचारियों से चर्चा की. उन्होंने बताया कि माही डैम का जलस्तर 280.8 मीटर पहुंच गया है. इधर जिले में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते कई छोटे पुलियाओं पर पानी की चादर चलने से आवाजाही प्रभावित हुई है. यह पानी गुजरात की ओर जाएगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • राजस्थान
  • Udaipur Rain: उदयपुर में भारी बारिश से सड़कें जाम, अगले पांच दिनों के लिए IMD ने की ये भविष्यवाणी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.