✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

जोधपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम का बड़ा एक्शन, सरकारी नर्सिंग अधिकारी को अवैध प्रैक्टिस करते पकड़ा

करनपुरी, जोधपुर   |  22 Oct 2024 09:22 PM (IST)
जोधपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम का बड़ा एक्शन, सरकारी नर्सिंग अधिकारी को अवैध प्रैक्टिस करते पकड़ा

जोधपुर ग्रामीण जिले में चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देश पर बड़ा एक्शन हुआ है.

1

राजस्थान में सरकारी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ड्यूटी के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिस करने से बाज आ जायें. पकड़े जाने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सख्त कार्रवाई का आदेश जारी किया है.

2

मंत्री का निर्देश मिलने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्शन मोड में है. मंगलवार को जोधपुर ग्रामीण जिले में अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करते सरकारी नर्सिंग अधिकारी टीम के हत्थे चढ़ गये.

3

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तिंवरी खंड के बालरवा गांव में कार्रवाई की. उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि शिकायत पर टीम आज बालरवा गांव में पहुंची.

4

ग्रेड द्वितीय नर्सिंग अधिकारी मोहम्मद इलियास घर पर अवैध रूप से प्रैक्टिस करते हुए पकड़े गये. मोहम्मद इलियास सैटलाइट अस्पताल मथानिया में कार्यरत हैं. शिकायत मिली थी कि नर्सिंग अधिकारी मोहम्मद इलियास घर पर अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे हैं.

5

मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने क्लिनिक में नींद, नशे की दवाइयां, सर्जिकल आइटम, यूज्ड इंजेक्शन पाया. क्लीनिक में छह बेड पर मरीजों को ड्रिप भी लगाई जा रही थी. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दवाइयों को जब्त कर लिया.

6

सरकारी कर्मचारी होते हुए भी अवैध रूप से प्रैक्टिस करने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. डॉ सांखला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करने वालों पर आगे भी जारी रहेगी.

7

शिकायत मिलने पर सरकारी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. सूचना है कि अवैध प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर्स सरकार की ओर से मिलने वाली मुफ्त दवा का भी शुल्क वसूल रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और भोली-भाली जनता को इलाज के नाम पर लूटा जा रहा है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • राजस्थान
  • जोधपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम का बड़ा एक्शन, सरकारी नर्सिंग अधिकारी को अवैध प्रैक्टिस करते पकड़ा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.