'2021 की समय-सीमा पूरे होने के तीन साल बाद भी...', जनगणना पर अशोक गहलोत ने केंद्र से पूछा सवाल
अशोक गहलोत ने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सामाजिक न्याय के जरिए समाज के हर पिछड़े वर्ग को उसका अधिकार मिल सके. (फाइल फोटो)
गहलोत ने कहा कि 2021 की समयसीमा के तीन साल बाद भी मोदी सरकार जनगणना नहीं करा पाई है. (फाइल फोटो)
अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र को जनगणना नहीं करा पाने का कारण बताना चाहिए. (फाइल फोटो)
दरअसल, अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यह बात कही है जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन 50 प्रतिशत की आरक्षण की सीमा को उखाड़ फेंकेगी. (फाइल फोटो)
अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक, आर्थिक और जातिगत सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया था. (फाइल फोटो)
अशोक गहलोत ने साथ ही यह भी कहा कि देश भर में सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना कराने के लिए राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन प्रतिबद्ध है. (फाइल फोटो)
बता दें कि कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी जाति आधारित जनगणना कराने का वादा किया था. (फाइल फोटो)