एक्सप्लोरर
Bundi Mahotsav 2023: बूंदी महोत्सव में बिखरी लोक संस्कृतिक वैभव की छटा, बड़ी संख्या में पहुंचे विदेशी पर्यटक, देखें तस्वीरें
Bundi Mahotsav: हड़ौती के पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया, जिसके तहत यहां हड़ौती की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी गई. दूसरी ओर पारम्परिक खेलों का भी आयोजन किया गया.
बूंदी महोत्सव
1/9

हड़ौती के पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया, जिसके तहत यहां हड़ौती की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी गई. दूसरी ओर पारम्परिक खेलों का भी आयोजन किया गया. दीपादन हुआ. विदेशी मेहमानों ने भी बूंदी महोत्सव का जमकर आनंद लिया.
2/9

विधि विधान से बूंदी महोत्सव का आगाज छोटी काशी में लोक सांस्कृतिक रंगों के बीच हुआ. जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने मंगल वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच मंत्रोच्चार और शंखनाद से गणपति पूजन वंदन किया. इसके बाद जिला कलेक्टर, बूंदी के पूर्व राजपरिवार सदस्य वंश वर्धन सिंह ने ध्वजारोहण कर पर्यटन पर्व का शुभारंभ किया.
Published at : 01 Dec 2023 12:36 PM (IST)
और देखें


























