एक्सप्लोरर
भरतपुर में भाई दूज पर सेंट्रल जेल में भाइयों को तिलक लगा भावुक हुईं बहनें, आंखों से छलके आंसू
Bhai Dooj 2024: भरतपुर में भाई दूज धूमधाम से मनाया गया, जहां बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. भाइयों ने उपहार दिए और बहनों की रक्षा का वचन दिया.
राजस्थान का भरतपुर जिला ब्रज क्षेत्र में आता है और ब्रज क्षेत्र होने की वजह से यहां भाई दूज का अलग ही महत्व रहता है. भाई बहन के प्रेम के प्रतीक भाई दूज का त्यौहार आज भरतपुर में उल्लास और सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है.
1/7

जहां बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की. वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने का वचन दिया. बस स्टैंड पर महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली है.
2/7

सेन्ट्रल जेल सेवर में भी बहनें अपने कैदी भाइयों को तिलक लगाने के लिए पहुंची. जहां उन्होंने मैन गेट पर बैठ कर बाहर से ही अपने भाइयों को तिलक लगाया. जहां जेल प्रशासन की तरफ से पूरा इंतजाम किया गया था.
Published at : 03 Nov 2024 10:38 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
न्यूज़
दिल्ली NCR
विश्व
बॉलीवुड




























