✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव: प्रचार के आखिरी दिन आम लोगों से मिले CM मोहन यादव, किया बड़ा दावा

किशन कुमार   |  08 Jul 2024 05:50 PM (IST)
1

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, क्योंकि इस सीट से मौजूदा विधायक कमलेश शाह इस साल मार्च में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे.

2

अमरवाड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के सिंबल पर कमलेश शाह उपचुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से धीरनशा इनवाती को मैदान में उतारा है.

3

सीएम यादव ने कहा, यह खुशी की बात है कि अमरवाड़ा में जिस तरह के नतीजे देखने को मिल रहे हैं, लोग काम कर रहे हैं और हमारे कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे यह निश्चित रूप से सच है कि जिस तरह हमने छिंदवाड़ा का लोकसभा चुनाव जीता था, उसी तरह हम अमरवाड़ा का चुनाव भी जीतेंगे.

4

अमरवाड़ा विधानसभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के जनसभा में पंडाल के भीतर भारी संख्या में पार्टी के समर्थक मौजूद दिखे.

5

अमरवाड़ा में जनसभा कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को माला पहनकर स्वागत किया.

6

अमरवाड़ा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ढोल बजाते हुए कहा कि ये ढोल की गमक, मांदल की थाप, झांझ की ताल नहीं; ये अमरवाड़ा की हुंकार है, ये प्रचंड विजय की गूंज है.

7

अमरवाड़ा में जनता से मुलाकात के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के देवरी ग्राम में जनजातीय समुदाय के भाई-बहनों के बीच मन आनंद से भर गया. आप सभी के साथ स्नेह भरे पल मेरे जीवन की अमूल्य अक्षय निधि हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • राजस्थान
  • अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव: प्रचार के आखिरी दिन आम लोगों से मिले CM मोहन यादव, किया बड़ा दावा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.