Bhagwant Mann Photos: अनाज मंडी खन्ना पहुंचे सीएम भगवंत मान, निरीक्षण के बाद अधिकारियों को दिए ये आदेश

भगवंत मान
Bhagwant Mann Photos: पंजाब के सीएम पद पर बैठे भगवंत मान राज्य की खुशहाली के लिए हर रोज नए-नए फैसले ले रहे हैं. ताकि प्रदेशवासियों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े. वहीं इसी बीच में वो आज यानि शुक्रवार को खन्ना मंडी में पहुंचे. जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. डालिए इनपर एक नजर.....
दरअसल सीएम भगवंत मान शुक्रवार को अनाज मंडी खन्ना पहुंचे. जहां उन्होंने गेहूं का निरीक्षण किया.
वहीं मंडियों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गेहूं की बिक्री को लेकर किसानों को कोई परेशानी न हो.
इसके साथ ही सीएम मान ने अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन को निर्देश दिए है कि मानसून की शुरुआत से पहले राज्य भर में संवेदनशील स्थलों पर सफाई की जाए.
इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू करने का भी निर्देश दे दिया है.