पंजाब यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति और CM मान हुए शामिल, मनु भाकर को मिला सर्टिफिकेट

निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पिछले 140 वर्षों में पंजाब यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ है. इस यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक, खेल, अनुसंधान और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है.
राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात की खुशी जाहिर की कि पंजाब यूनिवर्सिटी ने 17वीं बार मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी जीती है. यह खिलाड़ियों के लगन का प्रमाण है.
राष्ट्रपति ने कहा कि यूनिवर्सिटी को उद्योगों से संपर्क साधने की और कोशिश करनी चाहिए और भविष्य की तैयारी करनी चाहिए. शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों की जीवन यात्रा में सहायता करे.
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू के अलावा पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया और सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे.
दीक्षांत समारोह में सीएम भगवंत मान ने शरीक होने के बाद कहा, ''आज पंजाब यूनिवर्सिटी में करवाए जा रहे 72वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी और पंजाब तथा चंडीगढ़ के गवर्नर माननीय गुलाब चंद कटारिया जी के साथ शिरकत की.''
सीएम मान ने कहा, ''विभिन्न क्षेत्रों में मिसाल कायम करने वाली नामी शख्सियतों से मिलकर बेहद अच्छा लगा.''
इस दौरान सीएम मान ने भी विभिन्न क्षेत्रों की शख्सियतों को मंच पर सम्मानित किया.