अभिषेक घोसालकर के परिवार में मातम, अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने पहुंचे उद्धव ठाकरे

(अभिषेक घोसालकर की पत्नी ने पति को नम आंखों से दी विदाई)
अभिषेक घोसालकर का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया. पार्टी और समर्थकों ने उनकी अंतिम यात्रा निकाली.
उनके आखिरी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में समर्थक घर के बाहर जमा हुए थे.
अभिषेक घोसालकर की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी. इस दौरान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था.
पार्टी चीफ उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी अंतिम संस्कार में पहुंचे.
शिवसेना-यूबीटी ने इस घटना के बाद महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
अभिषेक घोसालकर को उस वक्त गोली मारी गई जब फेसबुक लाइव करने को वह समाप्त कर रहे थे. इसी दौरान उनपर तीन गोलियां चलाई गईं.
हैरान करने वाली बात यह है कि जिसने उनपर गोली चलाई, उसी ने उन्हें अपने दफ्तर में एक कार्यक्रम का न्योता दिया था जहां फेसबुक लाइव किया जा रहा था.