✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

निमिषा श्रीवास्तव   |  30 Mar 2025 05:14 PM (IST)
उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने 'विक्रम विश्वविद्यालय' का नाम बदलने की घोषणा करते हुए कहा कि अब इसका नाम 'सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय' होगा.

1

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी वैसे तो सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर ही बनी है, लेकिन कई लोग इस बात से अनजान हैं.

2

गौरतलब है कि विक्रम संवत् 2082 के अवसर पर विश्वविद्यालय में 29वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम मोहन यादव मौजूद रहे.

3

मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया. इसपर राज्यपाल ने मजाक के लहजे में सीएम से कहा, आप तो बिना दीक्षा लिए ही मुख्यमंत्री बन गए.

4

सीएम मोहन यादव ने जवाब दिया कि वह यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकल गए थे, लेकिन दीक्षांत समारोह नहीं हो सका था. अब राज्यपाल की कृपा से यह संभव हो सका है.

5

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, मेरी ओर से सभी विद्यार्थियों को बधाई. विक्रम विश्वविद्यालय सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर था इसलिए कई विद्वानों ने यह मांग की है कि इसका नाम सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय होना चाहिए. इस दिशा में हमारी सरकार आगे बढ़ेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.