एक्सप्लोरर
दशहरा पर भगवान महाकाल की सवारी का ऐतिहासिक स्वागत, एक किलोमीटर तक बिछाए गए फूल
Mahakal Sawari: दशहरे पर उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी निकली, जिसका व्यापारियों ने फूलों से भव्य स्वागत किया. सवारी परंपरागत मार्ग से निकली, जिसमें शमी पूजा और शस्त्र पूजा शामिल थीं.
दशहरा पर्व पर भगवान महाकाल की परंपरागत सवारी निकाली गई, जिसका जोरदार स्वागत किया गया, व्यापारियों की मांग पर सवारी के मार्ग में आंशिक फेर बदल किया गया, जिसके चलते व्यापारियों ने एक किलोमीटर फूल बिछाकर सवारी का स्वागत किया.
1/8

उज्जैन में विजयदशमी के अवसर पर भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाती है. पंडित मंगलेश गुरु के मुताबिक भगवान महाकाल की सवारी प्राचीन काल से ही भगवान महाकाल के दरबार से निकलकर नए शहर में पहुंचती है.
2/8

दशहरा मैदान पर शमी की पूजा होती है, जिसके बाद सवारी फिर महाकालेश्वर मंदिर के लिए रवाना होती है. पंडित मंगलेश गुरु ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजा के लिए भी प्रसिद्ध है.
Published at : 13 Oct 2024 12:32 PM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion



























