एक्सप्लोरर
नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, मन महेश के रूप में दिए दर्शन, देखें तस्वीरें
Mahakal ki Sawari 2024: सावन के पहले सोमवार को महाकाल नगर भ्रमण पर निकले और भक्तों को मन महेश के रूप में दर्शन दिए. शाम तक 5.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. पुलिस ने महाकाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया.
सावन के पहले सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल नगर भ्रमण पर निकले. उन्होंने शिव भक्तों को मन महेश के रूप में दर्शन दिए.
1/7

इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. महाकालेश्वर मंदिर में शाम तक साढ़े पांच लाख श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर लिए थे.
2/7

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि जो शिव भक्ति सावन के महीने में भगवान महाकाल के दरबार में नहीं पहुंच पाते हैं उन्हें दर्शन देने के लिए भगवान खुद नगर भ्रमण पर निकलते हैं.
3/7

सावन के पहले सोमवार भगवान महाकाल मन महेश के रूप में प्रजा को दर्शन दिए. महाकालेश्वर मंदिर के बाहर जब सवारी निकली तो भगवान महाकाल को पुलिस विभाग द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद परंपरागत मार्ग से होती हुई सवारी रामघाट पर पहुंची.
4/7

जहां शिप्रा के जल से भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया. इसके बाद भगवान महाकाल की आरती हुई और फिर सवारी परंपरागत मार्ग से गोपाल मंदिर पहुंची. जहां हरि और हर का मिलन हुआ जिसके बाद भगवान महाकाल एक बार फिर पालकी में सवार होकर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे.
5/7

जब भगवान महाकाल नगर भ्रमण पर निकले तो शिव भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया. भगवान महाकाल के सवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्प वर्षा की. इसके अलावा कई स्थानों पर भगवान महाकाल की पालकी रोककर आरती उतारी गई.
6/7

पंडित राम गुरु ने बताया कि इस बार सावन के पहले सोमवार इतनी भीड़ की अपेक्षा पंडित और पुरोहित परिवार ने नहीं की थी. इस बार रिकॉर्ड तोड़ भीड़ आई है.
7/7

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुताबिक सावन माह के पहले सोमवार उनके प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने सवारी में शामिल होकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की..
Published at : 22 Jul 2024 11:01 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement

























