एक्सप्लोरर
Indore: अस्पताल में भर्ती बच्चों से मिलने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 38 हुई
Indore Bal Ashram Case: इंदौर के एक अनाथालय में पांच बच्चों की मौत ने राज्य को झकझोर दिया है. फूड पॉइजनिंग का संदेह है, लेकिन जांच जारी है. CM ने संवेदना व्यक्त की और जांच के लिए मंत्रियों को भेजा.
इंदौर में बीते तीन चार दिनों में एक अनाथ आश्रम में पांच बच्चों की मौत हो गई, यह मामला उस वक्त सामने आया जब अचानक अस्पताल पहुंचे आश्रम के पदाधिकारी बच्चों को लेकर मीडिया के सामने दिखे, बच्चों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया तब जाकर पूरा मामले का खुलासा हुआ.
1/10

पहले दो बच्चों की मौत की खबर आई लेकिन शाम होते-होते करीब 5 बच्चों की मौत हो गई, मौत का कारण क्या है यह अभी भी पता नहीं चला है कहा जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग और अन्य बीमारियों की वजह से बच्चों की मौत हुई है हालांकि अभी जांच होना बाकी है जांच के बाद ही खुलासा होगा कि बच्चों की मौत क्यों हुई.
2/10

उधर दूसरी तरफ कल रात को इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी ट्वीट करके उम्र तक बच्चों के प्रति संवेदनाएं व्यक्ति की थी, उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट को रात को ही इंदौर के लिए रवाना किया और कहा कि वे जाकर देखें कि इंदौर में क्या स्थिति है और जो भी जरूरी दिशा निर्देश देना है वह दिए जाएं.
Published at : 03 Jul 2024 03:48 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
क्रिकेट

























