एक्सप्लोरर
In Pics: Madhya Pradesh से राज्यसभा के लिए BJP की महिला उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव
1/6

मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए बीजेपी की ओर से तय किए गई 2 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के अलावा पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. बीजेपी ने सोमवार की देर रात को सुमित्रा वाल्मीकि के नाम का एलान किया था. इससे पहले कविता पाटीदार के नाम की घोषणा हो चुकी थी.
2/6

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा छोटे से लेकर बड़े चुनाव तक सक्रिय रहती है और अपने कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय बनाने के लिए हर हफ्ते कार्यक्रम आयोजन करती है. बीजेपी उन कार्यकर्ताओं को भी मौका देती है जो जमीन पर काम करते हैं. मध्य प्रदेश से 2 महिलाओं को राज्यसभा का टिकट दिया गया है. एक हैं कविता पाटीदार जो ओबीसी वर्ग से आती हैं. दूसरी सुमित्रा वाल्मीकि हैं जो अनुसूचित जाति से आती हैं.
3/6

बीजेपी की दोनों महिला कार्यकर्ता जमीन पर संगठन संघ के लिए काम करती हैं. दोनों महिलाओं को राज्यसभा में भेजने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है. इससे भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं में नई ऊर्जा आई है. नामांकन दाखिल करने के बाद दोनों महिला प्रत्याशियों ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पार्टी का आभार जताया. इस दौरान सीएम शिवराज और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के इस फैसले की जमकर तारीफ की.
4/6

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दोनों महिलाओं को राज्यसभा टिकट मिलने के बाद 100 प्रतिशत टिकट महिलाओं के पक्ष में गए हैं, ये उनकी मेहनत है. जमीन पर काम करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को राज्यसभा भेजा जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता है. कविता पाटीदार ने संगठन संघ के लिए लगातार काम किया. वहीं सुमित्रा वाल्मिक 3 बार की पार्षद हैं. किसी ने कल्पना नहीं की थी.
5/6

विधानसभा परिसर में नामांकन के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद के अलावा राज्य सरकार के तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहे. बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 2 महिला उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं.
6/6

कविता पाटीदार जहां पिछड़ा वर्ग से आती हैं तो सुमित्रा वाल्मीकि अनुसूचित जाति वर्ग से हैं. सीएम चौहान ने कहा कि, हमें विश्वास है कि आप उच्च सदन में मध्य प्रदेश से प्रभावशाली प्रतिनिधित्व करते हुए विकास एवं गरीब कल्याण में सहभागी बनेंगी.
Published at : 31 May 2022 08:31 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट

























