एक्सप्लोरर
Mahakal Sawari 2024: बाबा महाकाल की सवारी अब और ज्यादा होगी भव्य, 350 पुलिस जवानों का बैंड देगा प्रस्तुति
Mahakal Ki Sawari: उज्जैन के बाबा महाकाल की सवारी सोमवार 29 जुलाई को नगर भ्रमण करेगी. सीएम मोहन यादव के आदेश पर सवारी की भव्यता और बढ़ी दिखाई देगी. इसमें 350 पुलिस जवानों का विशेष बैंड भी शामिल होगा.
बाबा महाकाल सवारी के रूप में कल सोमवार को नगर भ्रमण करेंगे. सवारी को पुलिस बैंड के 350 प्रशिक्षित जवान और अधिक भव्यता प्रदान करेंगे.
1/7

बैंड के द्वारा प्रस्तुत मधुर धुनों से सवारी में उत्साह, उमंग और आकर्षण कई गुना बढ़ जाएगा. इसके लिए मध्यप्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों में पुलिस के जवानों को 6 माह का प्रशिक्षण दिया गया है.
2/7

इसके साथ ही पुलिस बैंड द्वारा क्षिप्रा तट पर पूजन के समय दत्त अखाड़ा घाट पर भी विशेष प्रस्तुति दी जाएगी. बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर हर जिले में पुलिस बैंड की स्थापना कर इच्छुक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें बैंड में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए थे.
Published at : 28 Jul 2024 01:59 PM (IST)
और देखें























