एक्सप्लोरर
Kashmir: श्रीनगर में सचिन तेंदुलकर ने डल झील में की शिकारा की सवारी, खेला गली क्रिकेट, देखें तस्वीरें
Sachin Tendulkar in Kashmir: सचिन तेंदुलकर इन दिनों परिवार के साथ कश्मीर का दौरा कर रहे हैं. कश्मीर की वादियों में परिवार संग घूमती उनकी तस्वीर सामने आई है तो उन्हें क्रिकेट भी खेलते हुए देखा गया.
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इन दिनों कश्मीर में हैं. उनके साथ उनका परिवार भी घूमने पहुंचा है.
1/7

सचिन तेंदुलकर ने उस वक्त उरी के युवाओं को हैरान कर दिया जब उनके साथ सड़क पर गली क्रिकेट खेला. स्थानीय युवा बॉलिंग कर रहे थे जबकि सचिन बैटिंग करते दिखे.
2/7

सचिन ने सड़क पर युवाओं को क्रिकेट खेलते देखा और अपनी गाड़ी रोक दी. इसके बाद नीचे उतरे और युवाओं के बीच पहुंच गए.
3/7

इसके बाद उन्होंने युवाओं से पूछा कि क्या वह भी खेल सकते हैं. इसके बाद उन्होंने पूछा कि उनका गेंदबाज कौन है. फिर एक बैट पकड़ ली.
4/7

अपने बीच दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक रहे सचिन को देखकर युवा बेहद उत्साहित थे.सचिन ने इस दौरान 9 गेंदें खेलीं.
5/7

जब सचिन क्रिकेट खेल रहे थे तो पत्नी अंजली सड़क किनारे खड़ी होकर उन्हें देख रही थीं. मैच खेलने के बाद सचिन ने सबसे विदा लिया और अपनी एसयूवी से आगे बढ़ गए.
6/7

सचिन तेंदुलकर पहली बार जम्मू कश्मीर का दौरा कर रहे हैं. इस दौरे पर उनकी पत्नी अंजली और सारा भी उनके साथ हैं.
7/7

सचिन ने गुरुवार को परिवार के साथ शिकारा की सवारी की. उन्हें डल लेक में शिकारा की सवारी करते देखा गया.
Published at : 22 Feb 2024 09:06 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
बॉलीवुड
क्रिकेट
























