एक्सप्लोरर
J&K: रिकॉर्ड तोड़ टूरिस्टों से गुलजार हुआ धरती का 'स्वर्ग' Kashmir, नए साल और क्रिसमस के चलते गुलमर्ग के सभी होटल हुए बुक
कश्मीर में टूरिस्टों की संख्या बढ़ी
1/7

कश्मीर की हसीन वादियां टूरिस्टों को काफी आकर्षित कर रही हैं. बता दें कि घाटी में पिछले एक महीने में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं. सरकारी रिपोर्टों के मुताबिक नवंबर के महीने में एक लाख से ज्यादा टूरिस्टों ने कश्मीर घाटी का दौरा किया, जिसने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
2/7

घाटी में ताजा बर्फबारी की वजह से फेमस स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में देश और दुनिया भर के पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. आने वाले कुछ हफ्तों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. खासतौर पर क्रिसमस और नये साल पर घाटी में टूरिस्टों की संख्या देखते ही बनती है.
Published at : 08 Dec 2021 02:41 PM (IST)
और देखें

























