एक्सप्लोरर
Shardiya Navratri 2022: जिंदगी की हर चिंता दूर करेगी ‘मां चिंतपूर्णी’, नवरात्रों में करें हिमाचल की इस देवी के दर्शन
Navratri Special: मां चिंतपूर्णी के मंदिर में मौजूद तलाब को लेकर कहा जाता है कि मां भगवती ने यहां भक्त 'मैदास जी' को कन्या रूप में साक्षात दर्शन दिए थे और इसके बाद उनकी सभी चिंताएं दूर हो गई थीं.
मां चिंतपूर्णी देवी मंदिर
1/6

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रों (Shardiya Navratri) में माता के भक्त अपनी मुरादों को लेकर मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं. मां के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है. आज आपको मां के उस स्वरूप के बारे में बताएंगे जो भक्तों की हर चिंता को हर लेती हैं. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना में मां चिंतपूर्णी देवी (Maa Chintpurni Devi) का मंदिर भक्तों के लिए बड़ी आस्था का केंद्र है. इस धाम को माता के 51 शक्तिपीठों में भी शामिल किया गया है. मान्यता है कि यहां मां सती के चरण गिरे थे. आज आपको माता के इसी धाम के बारे में विस्तार से बताएंगे
2/6

मां चिंतपूर्णी को भक्त मां ज्वालामुखी के नाम से भी पूजते हैं. ज्वालामुखी मंदिर भी हिमाचल प्रदेश में ही मौजूद है. मां चिंतपूर्णी को भक्तों की हर चिंता को खत्म करने वाली मां कहा जाता है.
Published at : 01 Oct 2022 09:35 AM (IST)
और देखें



























