एक्सप्लोरर
Russia-Ukraine War: दिल्ली एयपोर्ट पर यूक्रेन से लौटे छात्रों को देखकर भावुक हुए पैरेंट्स, खुशी से छलके आंसू, देखें इमोशनल कर देने वाली तस्वीरें
यूक्रेन से सकुशल लौटे बच्चों को देख भावुक हुए अभिभावक
1/9

Russia-Ukraine War: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) में छिड़े युद्ध की वजह से वहां रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए काफी मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं. यूक्रेन में कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं. वहीं युद्धग्रस्त यूक्रेन से कई छात्रों की इस दौरान वतन वापसी भी हुई है. दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट पर यूक्रेन से लौटे छात्रों का उनके अभिभावकों से मिलन भावुक कर देने वाला है. सकुशल लौटे अपने बच्चों को देखकर जहां माता-पिता की आंखें खुशी से झलक पड़ी तो बच्चे भी अपने पैरेंट्स से लिपटकर रोते नजर आए.
2/9

यूक्रेन से लौटे अपने बच्चों को देखकर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे अपनी बेटी को देखकर मां भावुक हो गई.
Published at : 02 Mar 2022 10:53 AM (IST)
और देखें


























