Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, जानें- मौसम का पूरा हाल

दिल्ली में आज शाम तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश होने की भी संभावना है.
आईएमडी ने दिल्ली सहित गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
भारत मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल शाम से रात तक धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी और उसी के साथ बारिश भी हो सकती है.
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री ज्यादा है.
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है.
आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 49 प्रतिशत रहा और दिन भर तेज हवाएं चलीं.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 186 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.