दिल्ली में मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा, इस बारे में आईएमडी ने संभावना जताई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में मंगलवार (3 सितंबर) को हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ये अलर्ट जारी किया है. सोमवार (2 सितंबर) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (फाइल फोटो)
आईएमडी के कलर कोड के अनुसार, येलो अलर्ट का मतलब है सावधान रहें. यह खराब मौसम की स्थिति को दर्शाता है और संभावना है कि वे खराब हो सकते हैं, जिससे दैनिक जीवन में व्यवधान हो सकता है.(फाइल फोटो)
दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा, जबकि शहर के कई इलाकों में बारिश हुई. (फाइल फोटो)
आईएमडी के मुताबिक, दिन के दौरान 0.01 से 0.04 मिलीमीटर के बीच मामूली वर्षा दर्ज की गई. शहर में इस साल अब तक 837.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक है. (फाइल फोटो)
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आर्द्रता 88 प्रतिशत से 72 प्रतिशत के बीच रही. (फाइल फोटो)
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, जिसमें शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है. (फाइल फोटो)
विभाग ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.(फाइल फोटो)