एक्सप्लोरर
Delhi Famous Devi Maa Temple: नवरात्रि में दिल्ली के इन प्राचीन मंदिरो में करें देवी मां के दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामना
Navratri 2022: अगर आप शरदीय नवरात्रों में वैष्णो देवी जैसे धामों में जाकर माता रानी से आशीर्वाद नहीं ले पा रहे हैं तो दिल्ली के गुफा वाला मंदिर, कालका जी मंदिर में दर्शन कर सकते हैं.
ये हैं दिल्ली के फेमस देवी मां मंदिर
1/5

Famous Durga Mata Temple In Delhi: नवरात्रि (Navratri 2022) का पर्व आज से शुरू हो गया है. इन नौ दिनों में दुर्गा मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. वहीं जो लोग घर पर मां की पूजा या घट स्थापना नहीं कर पाते वो मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं. अगर आप भी इन्ही में से एक और दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रहने वाले हैं तो आज हम आपको यहां के प्रसिद्ध देवी मंदिरों की जानकारी देने वाले हैं जहां आप दर्शन कर सकते हैं.
2/5

गुफा वाला मंदिर - राजधानी के सबसे पुराने मंदिरों में शामिल गुफा वाला मंदिर पूरी तरह से माता वैष्णो देवी को समर्पित है. इसलिए इसमें एक लंबी गुफा बनाई गई है. इसके साथ ही कुछ छोटी-छोटी गुफाएं भी बनी हुई है जिनमें माता कात्यायनी, चिंतपूर्णी और माता ज्वाला जी का मंदिर बना है.
Published at : 26 Sep 2022 01:53 PM (IST)
और देखें


























