एक्सप्लोरर
दिल्ली मेट्रो के फेज- 4 का तेजी से चल रहा काम, अगले महीने से शुरू होगा ये कॉरिडोर, देखें तस्वीरें
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो विस्तारीकरण में फेज 4 के तहत बनाये जा रहे तीन कॉरिडोर का काम काफी तेजी से चल रहा है ,अगले महीने कॉरिडोर में जनकपुरी से कृष्णा पार्क के बीच का पहला सेक्शन खुलने जा रहा है.
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का यह कॉरिडोर अगले महीने से हो रहा शुरू.
1/6

दिल्ली मेट्रो के विस्तारीकरण में फेज 4 के तहत बनाये जा रहे तीन कॉरिडोर का काम काफी तेजी से चल रहा है और अगले महीने इन कॉरिडोर में से जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच का पहला सेक्शन खुलने जा रहा है. अभी इस सेक्शन पर टेस्टिंग और ट्रायल्स चल रहे हैं, जिसके पूरा होते ही इस कॉरिडोर के पहले सेक्शन को खोल दिया जाएगा.
2/6

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि, तीनों कॉरिडोर्स का 50 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है. वहीं, फेज-4 के सबसे छोटे सेक्शन मजलिस पार्क-मौजपुर का 80 प्रतिशत सिविल वर्क पूरा हो चुका है. जबकि, एयरोसिटी-तुगलकाबाद और जनकपुरी वेस्ट-रामकृष्ण आश्रम मार्ग कॉरिडोर के अंडरग्राउंड हिस्सों में सुरंग बनाने काम चल रहा है.
Published at : 01 Jul 2024 05:42 PM (IST)
और देखें

डॉ. वर्तिका नन्दाजेल सुधारक, मीडिया शिक्षक और लेखिका
Opinion
























