एक्सप्लोरर
Delhi Tourist Places: दिल्ली के फेमस टूरिस्ट प्लेस, जहां घूमने के लिए नहीं लेनी पड़ती टिकट
दिल्ली के टूरिस्ट प्लेस
1/6

Delhi Tourist Places: आप घुमक्कड़ी के शौकीन हैं और दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) के निवासी भी हैं तो आज आपको राजधानी में मौजूद कुछ ऐसे टूरिस्ट प्लेसेज के बारे में बताएंगे जो आपके वीकेंड को शानदार बना सकते हैं. गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं तो हर कोई घूमने का प्लान तो जरूर ही करता है. लेकिन हर किसी की प्लानिंग एक लंबी ट्रिप की इजाजत नहीं देती. ऐसे में एक अच्छी वीकेंड ट्रिप आपके घुमक्कड़ी की इच्छा को पूरा कर सकती है. आज दिल्ली में मौजूद कुछ टूरिस्ट प्लेस के बारे में आपको बताते हैं जहां आप घूमने के लिए आपको किसी टिकट की जरुरत नहीं है.
2/6

जामा मस्जिद - दिल्ली के ऐतिहासिक इलाके में मौजूद जामा मस्जिद, लाल किले के सामने ही मौजूद है. मुस्लिम समुदाय का ये प्रार्थना स्थल ना सिर्फ इतिहास की गवाही देता है बल्कि टूरिस्ट भी यहां खूब आते हैं. सभी धर्मों के लोग और खासकर अच्छी खासी संख्या में विदेशी टूरिस्ट भी यहां आते रहते हैं. जामा मस्जिद के टावर से आप दिल्ली का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं.
Published at : 16 Jun 2022 01:24 PM (IST)
और देखें



























