✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Durg News: नए साल में अगर आप छत्तीसगढ़ में घूमने जा रहे हैं तो रहे सतर्क, जानिए क्या है वजह

दिलीप कुमार शर्मा, दुर्ग   |  31 Dec 2021 02:32 PM (IST)
Durg News: नए साल में अगर आप छत्तीसगढ़ में घूमने जा रहे हैं तो रहे सतर्क, जानिए क्या है वजह

छतीसगढ़

1

Durg News: आज साल 2021 का आखिरी दिन है और सभी लोग इस साल को अलविदा कहने के लिए अलग अलग अंदाज में न्यू ईयर मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में अगर न्यू ईयर का जश्म मनाने के लिए छत्तीसगढ़ घूमने आने के बारे में सो रहे हैं, तो आपको सतर्क रहना होगा. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों शेर और तेंदुआ से कहीं भी कभी भी आपका आमना-सामना हो सकता है.

2

दरअसल छत्तीसगढ़ में इन दिनों कई दफा शेर और तेंदुआ को देखा गया है. कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ की सड़को पर एक शेर देखा , जिसकी कुछ तस्वीरें पर्यटक अनुभव शर्मा ने क्लिक की थी. अनुभव शर्मा बताते हैं कि जब मैं अपने परिवार के साथ सफारी कर रहा था, तब अचानक एक शेर उनके सामने आ गया. शेर लगभग 15 फीट की दूरी पर ही था. अनुभव शर्मा ने बिना शोरगुल किए हुए इस शेर की तस्वीर अपने मोबाइल पर कैद कर ली और गाइड के कहे अनुसार चुपचाप इस नजारे का लुफ्त परिवार सहित उठाते रहे.

3

छत्तीसगढ़ के भोपालपट्टनम में भी अपने दो बच्चो के साथ एक शेरनी को भी देखा गया था. बाघिन ने अपने दो बच्चों के साथ सड़क के किनारे खड़ी थी. जैसे ही लोगों ने ये नजारा देखा उन्होंने इस अद्भुत तस्वीर को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. इसके बाद जब शेरनी अपने बच्चों के साथ जंगल की ओर गई. तब लोगों ने वहां से निकलना मुनासिब समझा.

4

इतना ही नहीं बीजापुर में भी शेर दिख चुका है. लोग बताते हैं कि जब सड़क के किनारे से जा रहे थे तब बीजापुर के घाटी में महादेव घाट और कोडपाल के बीच बाग सड़क पार करते हुए शेर दिखाई दिया. लोग फिर से इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया.

5

कांकेर जिले के डुमली गांव के पास भी तेंदुए को देखा गया है. लोग बताते हैं कि जब उस सड़क से वो गुजर रहे थे तभी सड़क के किनारे तेंदुए को बैठे हुआ देखा. हालाकिं कुछ देर बाद तेंदुआ वहां बैठने के बाद जंगल की ओर वापस चला गया.

6

वन विभाग के द्वारा लोगों को सतर्क रहने के लिए गांव में मुनादी करवाई जा रही है. वन विभाग माइक लेकर लोगों को यह संदेश दे रहा है कि लोग सतर्क रहें क्योंकि इलाके में शेर घूम रहा है लोग अपने घर पर रहे इधर-उधर जंगलों की तरफ ना जाए.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • छत्तीसगढ
  • Durg News: नए साल में अगर आप छत्तीसगढ़ में घूमने जा रहे हैं तो रहे सतर्क, जानिए क्या है वजह
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.