✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

MLA-MLC आवास परिसर का निरीक्षण, मीठापुर-महुली एलिवेटेड को पूरा करने का निर्देश, एक्शन में CM

अजीत कुमार, पटना   |  22 Mar 2025 02:12 PM (IST)
1

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (22 मार्च, 2025) को विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर का निरीक्षण किया. भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस नए आवास परिसर में विधान पार्षदों के लिए बनाए गए 75 फ्लैट उन्हें आवंटित कर दिया गया है. एमएलए के लिए 246 फ्लैट बनाए जा रहे हैं जिसमें से 88 फ्लैट विधायक को आवंटित किए गए हैं.

2

बचे हुए 188 फ्लैटों का निर्माण दो महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा. उन्होंने कैंटीन, कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य के संबंध में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी.

3

बचे हुए 188 फ्लैटों का निर्माण दो महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा. उन्होंने कैंटीन, कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य के संबंध में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी.

4

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली पथ का जायजा लिया. इस दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मीठापुर-महुली पथ की लंबाई 11 किमी है. बचे हुए निर्माण कार्य को अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा.

5

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मीठापुर फ्लाईओवर रोटरी और मीठापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एलिवेटेड मीठापुर पुल का और नीचे के बचे हुए पथ के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं. इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी. बाईपास में जाम से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी.

6

मुख्यमंत्री ने पटना-गया पुराने पथ के चौड़ीकरण कार्य का भी जायजा लिया. पुनपुन तीनमुहानी के पास रुककर मुख्यमंत्री ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से पुनपुन घाट तक जाने के लिए एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें. साथ ही लक्ष्मण झूला के निर्माण कार्य को भी पूरा करने का निर्देश दिया.

7

नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आरओबी का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बख्तियारपुर से मोकामा आने जाने वाले लोगों को और सहूलियत होगी. पटना से उत्तर बिहार जाने वाले लोगों का आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी.

8

image 7

9

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पथ का निरीक्षण किया. इसे तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिहार
  • MLA-MLC आवास परिसर का निरीक्षण, मीठापुर-महुली एलिवेटेड को पूरा करने का निर्देश, एक्शन में CM
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.