✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Bihar Weather Update: बिहार में प्रचंड गर्मी से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD ने दी बड़ी जानकारी

आर्यन आनंद   |  29 May 2024 08:18 PM (IST)
Bihar Weather Update: बिहार में प्रचंड गर्मी से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD ने दी बड़ी जानकारी

बिहार के मौसम का ताजा हाल जानें

1

राजधानी पटना समेत पूरा बिहार गर्मी की मार झेल रहा है. सुबह 8 बजे से ही तीखी धूप से लोग परेशान हैं. लोगों को बारिश का इंतजार है.

2

पटना मौसम विभाग के अनुसार अभी पारा चढ़ा रहेगा. दो-तीन दिनों में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. बुधवार (29 मई) को मौसम विभाग ने बिहार के 27 जिलों में हॉट डे को लेकर अलर्ट जारी किया.

3

बुधवार को पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि पटना, औरंगाबाद, गया, रोहतास, दरभंगा और नालंदा में दिन और रात दोनों गर्म रहेंगे.

4

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, मधुबनी और नालंदा में लू चलने की संभावना है.

5

हालांकि तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से पूर्वी बिहार को राहत मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान रेमल के असर के कारण बिहार के पूर्वी क्षेत्र के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

6

रेमल तूफान की वजह से बिहार में तीन दिनों के बाद बारिश के संकेत मिल रहे हैं. प्रदेश में बारिश होती है तो तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है.

7

मौसम विभाग की मानें तो सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.

8

बिहार के बाकी जिलों में बारिश के फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में मानें तो बाकी जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहने वाला है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिहार
  • Bihar Weather Update: बिहार में प्रचंड गर्मी से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD ने दी बड़ी जानकारी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.