✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

PHOTOS: CM नीतीश ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टर्मिनल का लिया जायजा, पटना एयरपोर्ट पर बन रहे 11 एयरो स्टेशन

एबीपी बिहार डेस्क   |  13 Mar 2025 04:16 PM (IST)
PHOTOS: CM नीतीश ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टर्मिनल का लिया जायजा, पटना एयरपोर्ट पर बन रहे 11 एयरो स्टेशन

सीएम नीतीश पटना एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टर्मिनल जायजा लेते हुए

1

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई अड्डा के निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण किया. इस दौरान कैफेटेरिया, आधुनिक लांज, पार्किंग, चेक इन काउंटर समेत टर्मिनल के विभिन्न भागों का भी सीएम ने जायजा लिया.

2

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण करते रहे हैं. बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा करें, ताकि यहां यात्रियों को और सुविधा मिल सके.

3

यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए इस एयरपोर्ट का विस्तारीकण किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों को आधुनिक सुविधायें मिल सकेगी. इस एयरपोर्ट से अधिक उड़ानें संचालित होने से बड़ी संख्या में यात्री हवाई यातायात का लाभ उठा सकेंगे.

4

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहटा में बनाए जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का स्थल निरीक्षण भी किया. इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

5

यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डा आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा हवाई यातायात को बेहतर बनाने के लिए यहां आधुनिकतम व्यवस्थाएं की जाएंगी, यहां 10 ऐयरो स्टेशन होंगे. मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन खगौल बिहटा ऐलिवेटेड सड़क का भी निरीक्षण किया.

6

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण हो ताकि लोगों को हवाई यात्रा में और सहूलियत हो. जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना और बिहटा एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरूआत होगी, जिसका लाभ बिहार के लोगों को मिलेगा.

7

विभिन्न जगहों के लोगों को कहीं भी विमान से आने-जाने में सहूलियत होगी. जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बिहटा एयरपोर्ट तक कम से कम समय में पहुंचने के लिए खगौल बिहटा ऐलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया जा रहा है.

8

बिहार कैबिनेट ने हवाई संपर्क और क्षेत्रीय विकास को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है. रक्सौल ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट के लिये 139 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसकी लागत 207 करोड़ रूपये होगी.

9

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) प्री-फिजिबिलिटी स्टडी और ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस (OLS) सर्वे पूरा कर लिया गया है. दरभंगा एयरपोर्ट का अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार रनवेविस्तार किया जायेगा, ताकि बड़े विमान भी यहां उतर सकें.

10

इसके लिए 90 एकड़ अतिरिक्त भूमि 245 करोड़ की लागत से अधिग्रहित की जाएगी. वीरपुर एयरपोर्ट (सुपौल) के उड़ान योजना के अंतर्गत विकास के लिए 88.83 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को 42.37 करोड़ की लागत से कैबिनेट ने मंजूरी दी है. अब तक भूमि अधिग्रहण के लिए 495 करोड़ रुपए आवंटित किए जा चुके हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिहार
  • PHOTOS: CM नीतीश ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टर्मिनल का लिया जायजा, पटना एयरपोर्ट पर बन रहे 11 एयरो स्टेशन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.