✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Chhath Festival 2024: पटना में छठ घाटों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश, तस्वीरों में देखें सीएम का एक्शन मोड

एबीपी बिहार डेस्क   |  02 Nov 2024 09:25 PM (IST)
1

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर 02 नवम्बर को छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टीमर के जरिए नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया.

2

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान सीएम नीतीश काफी एक्शन मोड में नजर आए.

3

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ घाटों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं. छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो. इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें.

4

सीएम ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें. छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग कराएं.

5

घाटों के पहुंच पथ एवं गंगा नदी के किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन के लिए बैरिकेडिंग कराएं. उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं एवं अन्य सूचनाओं के संबंध में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को लगातार जानकारी दी जाए.

6

सीएम ने निर्देश दिए कि छठ घाटों तक छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए सुगम ट्रैफिक व्यवस्था कराएं, ताकि छठ व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

7

बिहार के इस सबसे बड़े पर्व छठ को लेकर सीएम नीतीश हर साल काफी सजग रहते हैं, वह छठ से पहले कई बार घाटों का खुद जायजा लेते हैं और व्रतियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने का निर्देश देते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिहार
  • Chhath Festival 2024: पटना में छठ घाटों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश, तस्वीरों में देखें सीएम का एक्शन मोड
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.