Monalisa Latest Photos: गोवा पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa, ब्लैक मिनी स्कर्ट में शेयर की दिलकश तस्वीरें

मोनालिसा ने शेयर की गोवा की तस्वीरें
Monalisa Latest Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने बेबाक अंदाज और हॉट तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. एक्ट्रेस की अदाकारी और दिलकश अंदाज के आज लाखों लोग दीवाने हैं. इन दिनों मोनालिसा गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. इसकी कई तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. डालिए इन तस्वीरों पर एक नजर....
भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं.
एक्ट्रेस ने अपने गोवा ट्रिप की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जिसमें वो मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं.
इन इन तस्वीरों में मोनालिसा ब्लैक मिनी स्कर्ट और व्हाइट डीप नेक टॉप पहने हुए काफी बोल्ड लग रही हैं.
एक्ट्रेस के खुले बाल और मिलियन डॉलर स्माइल उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं.
अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया है.
वहीं इससे पहले एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर के क्रॉप टोप और पैंट में फोटोज शेयर की थी. उसमें भी वो बेहद हॉट नजर आ रही थीं.