Suhana Khan से लेकर Khushi Kapoor तक, इस साल बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं ये स्टारकिड्स
बॉलीवुड में हर साल कई स्टारकिड्स डेब्यू करते हैं. 2021 भी इससे अछूता नहीं रहेगा. कई स्टार्स के बच्चे इस साल भी बड़े पर्दे पर नज़र आ सकते हैं. आइए नज़र डालते हैं कौन हैं ये स्टारकिड्स...(Pic credit: instagram)
आर्यन खान : शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान भी बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरों के कारण चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि हो सकता है वह करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 3 से अपना डेब्यू करें हालांकि अभी तक इसका कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. (Pic credit: instagram)
खुशी कपूर: श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. वह इन दिनों अमेरिका के एक्टिंग स्कूल में एक्टिंग के गुर सीख रही हैं. इसके बाद वह फ़िल्मी दुनिया में कदम रखेंगी. उम्मीद है कि वह भी करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म से डेब्यू करें. खुशी आए दिन अपने ग्लैमरस अवतार के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. (Pic credit: instagram)
अहान शेट्टी: सुनील शेट्टी के बेटे अहान तेलुगू सुपरहिट फिल्म RX 100 की हिंदी रीमेक 'तड़प' में नज़र आएंगे. इस फिल्म में उनके अपोजिट तारा सुतारिया नज़र आएंगी. फिल्म 2021 में रिलीज़ होगी. (Pic credit: instagram)
शनाया कपूर: अनिल कपूर के भाई संजय कपूर की बेटी शनाया भी अपनी कजिन जान्हवी कपूर और फ्रेंड अनन्या पांडेय की तरह बॉलीवुड में जगह बनाना चाहती हैं. उन्होंने पिछले साल आई फिल्म 'गुंजन सक्सेना:द कारगिल गर्ल' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था. उम्मीद है कि शनाया 2021 में बतौर एक्ट्रेस किसी फिल्म में नज़र आ जाएं.(Pic credit: instagram)
सुहाना खान: शाहरुख की बेटी सुहाना अपने ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर फैन्स की नींद उड़ा रही हैं. उम्मीद की जा रही है कि वह भी इस साल बड़े परदे पर अपनी चमक बिखेरती दिखाई दे सकती हैं. 20 साल की सुहाना अभी न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं. शाहरुख ये बात पहले ही साफ कर चुके हैं कि सुहाना पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. (Pic credit: instagram)