किसी अप्सरा से कम नहीं मैथ्यू हेडन की बेटी, ऋषभ पंत को करती हैं पसंद; देखें 7 दिलकश तस्वीरें

मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस सुंदरता के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. हाल ही में ग्रेस ने बताया था कि वो ऋषभ पंत को पसंद करती हैं.
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बेटी सुंदरता के मामले में किसी अप्सरा से कम नहीं हैं. उनकी बेटी का नाम ग्रेस हेडन है. ग्रेस ने हाल ही में ऋषभ पंत को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था.
ग्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ग्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं. ग्रेस इस समय दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में स्पोर्ट्स प्रजेंटर के रूप में काम कर रही हैं.
दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान ग्रेस एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें उनसे पूछा गया कि केएल राहुल और ऋषभ पंत में कौन बेहतर खिलाड़ी है. ग्रेस ने जवाब देते हुए पंत को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया.
ग्रेस ने पंत के बारे में कहा, “ऋषभ पंत. मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है. जिस तरीके से उन्हें चोट लग गई थी और उसके बाद उन्होंने वापसी की उसे देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा. ये एक बड़ा पॉइंट है. पैर में चोट लगने के बावजूद वो बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे जो कि बहुत बड़ी बात है.”
ग्रेस आईपीएल 2025 में एंकरिंग करती हुई दिखी थी. अब वो दिल्ली प्रीमियर लीग में भी यही भूमिका निभा रही हैं. ग्रेस सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त मानी जाती हैं.
ग्रेस का हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ. जिसमें वो वेस्ट दिल्ली लायंस टीम के खिलाड़ी भगवान सिंह से बात कर रही थी. इस दौरान ग्रेस हिंदी बोलती हुई दिखीं. जो फैंस को काफी पसंद आया.