Cristiano Ronaldo Net Worth: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की एक महीने की सैलरी उड़ा देगी आपके होश, देखें टोटल नेटवर्थ और कार कलेक्शन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो नेटवर्थ
क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे अमीर फुटबालर्स में से हैं. रोनाल्डो इस समय सऊदी की अल-नसर टीम के लिए खेलते हैं. रोनाल्डो को कार्स का बहुत शौक है. उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कार का कलेक्शन है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक रोनाल्डो 275 मिलियन डॉलर, जो कि भारतीय रुपयों में लगभग 2400 करोड़ रुपये है. रोनाल्डो ये पैसा सलाना सिर्फ अल-नसर के लिए खेलते हुए कमाते हैं. रोनाल्डो लगभग हर महीने 200 करोड़ रुपये की सैलरी पाते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक रोनाल्डो के पास बुगाटी सेंटोडिसी कार है. जो दुनिया में सिर्फ 10 ही बनी है. इसके बाद उनके पास बुगाटी चिरोन है. जो दुनिया की सबसे तेज कार्स में से एक मानी जाती है.
इसके अलावा रोनाल्डो के पास मैक्लारेन सेन्ना है. रोनाल्डो के पास रोल्स रॉयस कलिनन है. वहीं उनके पास बुगाटी विरोन है. जो दुनिया में सिर्फ 450 ही हैं. रोनाल्डो के पास लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर भी है.
रोनाल्डो के पास बीएमडब्ल्यू एक्सएम रेड लेबल कार भी मौजूद है. रोनाल्डो अल-नसर की सैलरी के अलावा ब्रांड इंडोर्समेंट और अपने बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई करते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोनाल्डो की टोटल नेटवर्थ 1 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है. जो कि भारतीय रुपयों में 8000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.