क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की सगाई, एंगेजमेंट रिंग की कीमत उड़ा देगी आपके होश

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की सगाई
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ सगाई कर ली है. दोनों लगभग 8 साल से साथ में हैं. जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सगाई के बारे में जानकारी दी. इसके बाद जॉर्जिना की एंगेजमेंट रिंग ने तहलका मचा दिया है.
रोड्रिग्ज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में जॉर्जिना के हाथ में ओवल-शेप की हीरे की एंगेजमेंट रिंग साफ दिख रही थी. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने स्पैनिश में लिखा, “हां मैं तैयार हूं. इस जिंदगी में और अपनी सभी जिंदगियों में.”
रोड्रिग्ज के इस पोस्ट के बाद उनकी एंगेजमेंट रिंग की चर्चा हर जगह होने लगी. रोड्रिग्ज के हीरे की अंगूठी काफी महंगी है. एली ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस अंगूठी की कीमत 10 मिलियन डॉलर है.
भारतीय रुपयों में रोड्रिग्ज के अंगूठी की कीमत की बारे में बात करें तो, ये लगभग 88 करोड़ रुपये के आस-पास है. जॉर्जिना और रोनाल्डो लगभग 8 साल से एक साथ हैं. दोनों के 5 बच्चे भी हैं.
जॉर्जिना की मुलाकात रोनाल्डो से पहली बार साल 2016 में हुई थी. इसके एक साल बाद 2017 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि भी कर दी थी. जॉर्जिना ने मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपना करियर बनाया है.
जॉर्जिना ने गुची, प्रादा और शिनैल जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है. जॉर्जिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 68.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं.