Yuzvendra Chahal Dhanashree: 'अभी बहुत कुछ बाकी', तलाक के मामले पर चहल का बड़ा हिंट, हो गया कंफर्म?

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक को लेकर कई खबरें सामने आयी हैं. इस बीच चहल ने प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बड़ी जानकारी शेयर की है.
चहल ने तलाक को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा. लेकिन उन्होंने अपने बयान में ये जरूर हिंट दे दिया है कि अभी बहुत कुछ बाकी है.
चहल से पहले धनश्री वर्मा ने भी पोस्ट शेयर की थी. लेकिन उन्होंने भी तलाक के मामले पर खुलकर कुछ नहीं कहा था.
चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना बयान शेयर किया. उन्होंने कहा, ''मैं बहुत सारे प्यार और सपोर्ट के लिए सभी फैंस का आभारी हूं. अभी मेरे देश, मेरी टीम और फैंस के लिए बहुत सारे ओवर्स डालने बाकी हैं.''
चहल ने बयान में कहा, ''मैंने हाल ही में नोटिस किया कि सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर की गई हैं. ये बातें सही भी हो सकती हैं और सही नहीं भी हो सकती हैं.''
बता दें कि धनश्री वर्मा ने भी तलाक को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है. इसी वजह से इन दोनों के तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर हो रही हैं.