चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
250 विकेट चटकाने के साथ अश्विन ने बनाया WORLD RECORD

कप्तान विराट कोहली, जयंत यादव और मुरली विजय के शानदर शतक जबकि आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा की घुमावदार गेंदबाज़ी की मदद से भारत ने इंग्लैंड के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले को पारी और 35 रनों से जीतकर पूरे 43 साल बाद कोई 5 मैचों की सीरीज़ अपने नाम कर ली है.
विराट कोहली की सेना ने आज इस सीरीज़ को 3-0 से अपने नाम करते हुए ये बड़ा कीर्तिमान रच डाला.
इस मुकाबले में एक बार फिर आर अश्विन की फिरकी का जादू चला और उन्होंने मैच में 12 विकेट चटकाने के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
आर अश्विन 250 विकेटों तक सबसे कम मुकाबलों में पहुंचने वाले टेस्ट गेंदबाज़ बन गए हैं.
अश्विन ने महज़ 43वें टेस्ट में 250 विकेट पूरे किए.
इससे पहले सबसे तेज़ 250 विकेटों तक पहुंचने का रिकॉर्ड डेनिस लिली के नाम था जिन्होंने 48 टेस्ट में ये कारनामा किया था.
आर अश्विन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए इस मुकाबले में 12 विकेट अपने नाम किए.