एक्सप्लोरर
Photos: फैंस कर रहे थे विराट बनाम नवीन 'फाइट' का इंतज़ार, लेकिन किंग कोहली ने गले लगाकर जीत लिया दिल; देखें खास पल
आईपीएल 2023 में विराट कोहली और नवीन उल हक भिड़ गए थे. लेकिन आज दोनों खिलाड़ियों के बीच अलग नजारा देखने को मिला. जिसके बाद फैंस को अपनी आखों पर भरोसा नहीं हुआ.
विराट कोहली और नवीन उल हक.
1/7

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और अफगान तेज गेंदबाज नवीन उल हक के बीच अलग नजारा देखने को मिला. दरअसल, आईपीएल के दौरान दोनों खिलाड़ी भिड़ गए थे, लेकिन आज दोनों खिलाड़ी जिस तरह मिले, फैंस को भरोसा नहीं हुआ. बहरहाल, विराट कोहली और नवीन उल हक सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
2/7

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में मौजूद फैंस विराट-विराट चिल्ला रहे थे. वहीं, इस बीच नवीन उल हक विराट कोहली के पास गए. जिसके बाद विराट कोहली ने नवीन उल हक को गले से लगा लिया. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Published at : 11 Oct 2023 09:54 PM (IST)
और देखें


























