एक्सप्लोरर
Photos: इन भारतीय क्रिकेटरों ने पहली पत्नी को तलाक देकर की दूसरी शादी, जानिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल
Photo: भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों के निजी जीवन को लेकर भी फैंस काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं. ऐसे में आज ऐसे खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जिन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद दूसरी शादी की.
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
1/5

भारतीय टीम के शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले दिनेश कार्तिक ने साल 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की थी. इसके बाद निकिता को भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मुरली विजय से प्यार हो गया. इस बात की जानकारी जब सभी के सामने आई तो साल 2012 में दिनेश कार्तिक ने इस रिश्ते को खत्म करते हुए निकिता को तलाक दे दिया. इसके बाद कार्तिक ने भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से साल 2015 में शादी की. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
2/5

अपने खेल से ज्यादा विनोद कांबली ने मैदान के बाहर अन्य गतिविधियों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से उनकी दोस्ती जगजाहिर है. विनोद कांबली ने साल 1998 में होटल रिसेप्शनिस्ट नोएला लुईस से शादी की थी. इसके बाद दोनों के बीच में तालमेल सही नहीं होने की वजह से रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया. इसके बाद कांबली ने मॉडल रहीं एंड्रिया हेविट से शादी की. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
Published at : 20 Feb 2023 04:52 PM (IST)
और देखें

























