Sourav Ganguly Birthday: 53वां जन्मदिन मना रहे हैं सौरव गांगुली, जानिए 8 जुलाई को जन्मे दादा के 8 बड़े रिकार्ड्स

Sourav Ganguly Birthday
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली वनडे फॉर्मेट में लगातार 4 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड जीतने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं.
गांगुली एकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 1997 से 2000 के बीच लगातार 4 सालों में 1000 या उससे अधिक रन बनाए. उन्होंने साल 1997 में 1338, साल 1998 में 1328, साल 1999 में 1767 और साल 2000 में 1579 रन बनाए थे.
सौरव गांगुली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 11,363 रन बनाए हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाजों की लिस्ट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं, उनसे आगे कुमार संगाकारा (14,234) और जयसूर्या (13,430) हैं.
आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में शतक लगाने वाले गांगुली इकलौते भारतीय हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में 117 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.
आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में सिर्फ 3 खिलाडी ऐसे हैं, जिन्होंने 3 शतक लगाए हैं. सौरव गांगुली उनमे से एक हैं. उनके आलावा रिकी पॉन्टिंग और सईद अनवर ने ऐसा किया है.
सौरव गांगुली ऑस्ट्रेलिया में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं. सेना देशों में से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में शतक जड़े हैं. वह सिर्फ साउथ अफ्रीका में ऐसा नहीं कर पाए.
दुनिया के उन 6 क्रिकेटर्स में सौरव गांगुली का नाम भी है, जिन्होंने वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं.
सौरव गांगुली ने वनडे फॉर्मेट में 22 शतक जड़े, इनमें से 18 शतक उन्होंने विदेशी जमीं पर लगाए हैं. वनडे में गांगुली ने 72 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.