Photos: कैसे केएल राहुल के प्यार में पड़ी थीं आथिया शेट्टी? खुद बताई अजब प्रेम की गजब कहानी

केएल राहुल की लव स्टोरी
आथिया शेट्टी, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं. मगर अब उन्हें भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की वाइफ के रूप में पहचाना जाता है. इन दोनों की प्रेम कहानी बेहद दिलकहस्प है.
उनकी पहली मुलाकात एक दोस्त के सहारे हुई थी. पहली मुलाकात में ही राहुल और आथिया का आंखों ही आंखों में खास कनेक्शन बन गया था. फिर थाईलैंड में नया साल मनाने की उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं.
आथिया बताती हैं कि उनका व्यक्तित्व केएल राहुल से बहुत अलग है. मगर दूसरों के प्रति आदर भाव ही वो वजह है, जिससे आथिया और राहुल एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे.
आथिया शेट्टी ने एक बार यह भी बताया था कि केएल राहुल बहुत सकारात्मक सोच रखते हैं. राहुल की यही बात उन्हें सबसे अच्छी लगती है. इससे उनका भी सोचने का तरीका बदला है.
केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी. शादी समारोह सुनील शेट्टी के खंडाला में स्थित फार्म हाउस पर हुआ था.
अब आथिया शेट्टी ने एक खुशखबरी भी सुनाई है कि वो 2025 में मां बनने वाली हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट करके यह जानकारी दी है.