IPL 2017: सीजन-10 में सनराइजर्स हैदराबाद को घरेलू मैदान पर मिली रिकॉर्ड जीत
दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइर्जस हैदराबाद के बीच कल खेले गए रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने दिल्ली को 15 रनों से हरा दिया. फोटो क्रेडिट: (BCCI,IPL)
इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर सीजन-10 में ये चौथी जीत दर्ज की. इससे पहले हैदराबाद की टीम को घरेलू मैदान पर कभी भी लगातार चार मैचों में जीत नहीं मिली थी. फोटो क्रेडिट: (BCCI,IPL)
आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कप्तान डेविड वार्नर ने 10 से कम रन बनाए हों और टीम मैच जीतने में सफल रही. फोटो क्रेडिट: (BCCI,IPL)
हैदराबाद की ओर से आईपीएल-10 में अपना पहला मैच खेल रहे न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने शानदार 89 रनों की पारी खेली जबकि शिखर धवन ने 70 रन बनाए. फोटो क्रेडिट: (BCCI,IPL)
हैदराबाद का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के साथ पुणे में खेला जाएगा. फोटो क्रेडिट: (BCCI,IPL)