✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

INDvPAK: महामुकाबले में कप्तान कोहली के लिए ये हैं तीन 'बड़ी टेंशन'

ABP News Bureau   |  14 Oct 2017 10:24 AM (IST)
1

आज भारत और पाकिस्तान के बीच वक्त को थाम देने वाला मुकाबला है. पूरे देश की बस एक ही चाहत है कि टीम एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत का पताका फहराए. हमारी टीम मजबूत भी है लेकिन थोड़ा डर भी है कि कहीं कुछ गड़बड़ ना हो जाए.

2

इसी डर को दूर करने के लिए तीन अहम बातें विराट कोहली को जरूर जान लेनी चाहिए जो विराट कोहली की चिंता बढ़ा सकती हैं. मुकाबले से पहले इन पर ध्यान देने बेहद जरूरी है.

3

कोहली की पहली चिंता आर अश्विन की चोट है. भारत-पाकिस्तान के फाइनल टक्कर से पहले अश्विन की चोट ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. उनके दाएं घुटने में चोट है और अश्विन को भागने में दिक्कत हो रही है.

4

अभी तक ये साफ नहीं है कि अश्विन की चोट कितनी गंभीर है. अश्विन के खेलने पर तस्वीर आज ही साफ होगी. अगर आज वो नहीं खेलते हैं तो ये बड़े मैच में भारत के लिए झटका होगा.

5

कोहली की दूसरी चिंता पाकिस्तान के तीनों तेज गेंदबाज हैं. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान, हसन अली और मोहम्मद आमिर भारत के चैम्पियन बनने का रास्ता रोकेंगे.

6

हसन अली ने 4 मैच में 10 विकेट लिए हैं तो वहीं जुनैद खान ने 3 मैच में 7 विकेट निकाले हैं. आमिर को विकेट कम मिले हैं, लेकिन वो सबसे खतरनाक हैं.

7

कोहली के लिए तीसरी चिंता पाकिस्तानी ओपनर्स की फॉर्म है. विराट को पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां और अजहर अली से सावधान रहना होगा. इन दोनों ने पाकिस्तान के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

8

अजहर अली ने 4 मैच में 169 वहीं फखर जमां ने 3 मैच में 138 रन बनाए हैं. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज का अनुभव टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • INDvPAK: महामुकाबले में कप्तान कोहली के लिए ये हैं तीन 'बड़ी टेंशन'
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.