एक्सप्लोरर
IND vs NZ: राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने शुरू किया अभ्यास, 17 नवंबर को खेला जाएगा पहला टी20, देखें तस्वीरें
India
1/5

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात से भारत आ गई है. कीवी टीम को भारत दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया की यह पहली टी20 सीरीज है. इस सीरीज में रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं और केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया है.
2/5

राहुल द्रविड़ इस सीरीज़ से ही टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में अपनी नई पारी की शुरूआत करेंगे. द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने अभ्यास शुरू कर दिया है. द्रविड़ खिलाड़ियों से बात करते दिखे और युवा खिलाड़ियों को समझाते दिखे.
Published at : 15 Nov 2021 10:55 PM (IST)
और देखें


























