एक्सप्लोरर
IND vs BAN 1st T20: पांड्या के दम पर भारत ने बांग्लादेश को हराया, जानें 12वें ऐसा क्या हुआ कि मच गया तहलका
Hardik Pandya IND vs BAN 1st T20: हार्दिक पांड्या ने ग्वालियर में तूफानी पारी खेली. उन्होंने भारत को बांग्लादेश के खिलाफ छक्का लगाकर जीत दिलाई.
हार्दिक पांड्या
1/6

भारत ने बांग्लादेश को ग्वालियर टी20 मैच में बुरी तरह हरा दिया. टीम इंडिया ने 11.5 ओवरों में ही मैच जीत लिया. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक प्रदर्शन किया. पांड्या ने नाबाद 39 रन बनाए.
2/6

हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए. पांड्या ने तस्कीम अहमद को बुरी तरह धो दिया. उन्होंने 12वें ओवर तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया. इसके बाद अगली गेंद पर छक्का लगा दिया.
3/6

इस मुकाबले के लिए अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 3.5 ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट झटके.
4/6

बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 127 रन बनाए थे. भारत ने इसके जवाब में 11.5 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
5/6

भारत के लिए सूर्या ने 14 गेंदों में 29 रन बनाए. उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए. संजू सैमसन ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके लगाए.
6/6

आखिरी में हार्दिक पांड्या के साथ नीतीश रेड्डी ने भी अच्छा परफॉर्म किया. उन्होंने एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाए.
Published at : 06 Oct 2024 10:34 PM (IST)
और देखें























