✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

ICC के किसी भी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रनों से हारने वाला देश बना भारत

ABP News Bureau   |  14 Oct 2017 10:18 AM (IST)
1

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हरा दिया है.

2

इसी के साथ भारत आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रनों से हारने वाला देश बन गया है.

3

इससे पहले भारत को साल 2003 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 125 रनों से शिकस्त मिली थी.

4

लंदन में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन ये फैसला भारत को बहुत महंगा पड़ा. शुरूआत से ही पाकिस्तान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

5

पाकिस्तान की ओर से ओपनर फखर ज़मां और अज़हर अली ने टीम को 128 रनों की रिकॉर्ड शुरूआत दी. मैच में अज़हर अली ने 59 रन, फखर ज़मां ने 114 रन, बाबर आज़म ने 46 रन, मोहम्मद हफीज़ ने 43 रन बनाए.

6

मैच में रोहित शर्मा ने 0, शिखर धवन ने 21 रन, कोहली ने 5 रन, युवराज ने 22 रन, धोनी ने 4 रन, जाधव ने 9 रन, जडेजा ने 15 रन, अश्विन, भुमराह और कुमार ने एक-एक रन बनाया.

7

पाकिस्तान के इस विशाल स्कोर के जवाब में हार्दिक पांड्या को छोड़ टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज़ अपने रंग में नहीं दिखा और पूरी टीम महज़ 158 रन बनाकर बुरी तरह पस्त हो गई. हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली. पांड्या ने अपनी पारी में 6 छक्के और 4 चौके लगाए.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • ICC के किसी भी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रनों से हारने वाला देश बना भारत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.