एक्सप्लोरर
Photos: फेक निकली दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर, सहवाग ने ट्वीट कर लिखी ये बात
Heath Streak Death: जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर फेक निकली. वे जिंदी है. इस पर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया जाहिर की है.
हीथ स्ट्रीक
1/5

जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर वायरल हुई थी. लेकिन यह खबर झूठ निकली. फेक न्यूज पर कई क्रिकेटर्स ने प्रतिक्रिया जाहिर की है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है. सहवाग ने भगवान का शुक्रिया अदा किया है स्ट्रीक जिंदा हैं. स्ट्रीक टीम के बेहतरीन गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार थे. वे कप्तानी भी कर चुके थे.
2/5

स्ट्रीक ने अपने करियर के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की थीं. वे जिम्बाब्वे के लिए 100 वनडे विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे. वे टीम के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे.स्ट्रीक ने 189 वनडे मैचों में 239 विकेट लिए थे. इस दौरान 7 बार चार या इससे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 65 टेस्ट मैचों के दौरान 216 विकेट लिए. इस दौरान 7 बार पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए.
Published at : 23 Aug 2023 09:43 AM (IST)
Tags :
Heath Streakऔर देखें
























