एक्सप्लोरर
विराट-अनुष्का को कैसे मिलती है मुसीबतों से लड़ने की शक्ति? ये 5 लेसन बदल देंगे जिंदगी
Virat Kohli, Anushka Sharma: विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पिछले कुछ सालों से भक्ति के मार्ग पर चल रहे हैं, जिसके बाद से उनकी जिंदगी बदल गई है. दोनों में बहुत बदलाव आए हैं.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जिंदगी में अध्यात्म से जुड़ने के बाद कई बदलाव आए हैं.
1/6

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पिछले कुछ सालों से अध्यात्म से जुड़े हैं, जिसके बाद उनकी जिंदगी में बहुत बदलाव आए हैं. अध्यात्म ने उन्हें कई मुसीबतों को पार करने में मदद भी की है. यहां जानिए किन 5 आध्यात्मिक लेसंस ने कोहली-अनुष्का के अंदर बदलाव लाए हैं.
2/6

अंदरुनी शांति को खोजना- अध्यात्म से जुड़ने के बाद कोहली और अनुष्का ने मेडिटेशन, भगवान का नाम जप करने लगे और वो आश्रम में भी जाने लगे, जिससे उन्हें मन की शांति मिली. अध्यात्म से जुड़ने के बाद उन्हें मेंटल पीस के बारे में समझ आया.
3/6

विनम्र व्यवहार- कोहली और अनुष्का अपने-अपने क्षेत्र के महारथी हैं. कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर हैं. वहीं अनुष्का बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. दोनों काफी ज्यादा फेमस हैं. इतना फेमस होने के बाद अध्यात्म ने उन्हें विनम्र रहने में मदद की.
4/6

मजबूत रिलेशनशिप- अनुष्का ही हैं जो कोहली को आध्यात्म की तरफ ले गईं. वो अक्सर कोहली को मंदिर और वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के लेकर जाती रहती हैं. दोनों का अध्यात्म में मन लगता है. अध्यात्म ने उनके रिलेशनशिप को और मजबूत किया है.
5/6

मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देना- कोहली-अनुष्का दोनों के ही करियर में काफी प्रेशर रहता है. लेकिन उन्होंने अध्यात्म से जुड़ने के बाद करियर और दौलत से ज्यादा अपने मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता दी है.
6/6

इमोशंस पर कंट्रोल करना- कोहली शुरुआती दौर में मैदान में काफी एग्रेसिव नजर आते थे, लेकिन आध्यात्म से जुड़ने के बाद कोहली के अंदर काफी बदलाव आए हैं. उन्होंने अपने इमोशंस पर काफी कंट्रोल किया है.
Published at : 06 Jun 2025 11:47 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement

























