✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

CT2017: आज के अहम मुकाबले में भारत के ये पांच शेर साउथ अफ्रीका को करेंगे ढेर

ABP News Bureau   |  14 Oct 2017 02:11 PM (IST)
1

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में आज भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा. भारत के लिए आज का मुकाबला करो या मरो वाला मुकाबला है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी हाल में इस मैच जीतना ही होगा. आज हम आपको भारत के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो आज के मैच में अहम साबित हो सकते हैं.

2

सबसे पहला नाम है शिखर धवन का. शिखर आईसीसी के टूर्नामेंट्स में अब तक 968 रन बना चुके हैं अगर आज शिखर का बल्ला चलता है तो ये टीम इंडिया के और शिखर दोनों के लिए अच्छी खबर हो सकती है. आपको बता दें कि शिखर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें 43 की औसत से 389 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाए हैं.

3

दूसरे हीरो खुद कप्तान विराट कोहली साबित हो सकते हैं. विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 19 मैचों में करीब 40 की औसत से 635 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं.

4

तीसरा खिलाड़ी जो टीम इंडिया को सेमीफाइनसल में पहुंचाने में अपनी भूमिका निभा सकता है वो है एम स धोनी. धोनी ने इस टीम के खिलाफ अब तक 29 मैचों की 27 पारियों में 727 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ धोनी ने 4 अर्धशतक भी बनाए है.

5

अगर मोहम्मद शमी आज का मैच खेलते हैं तो वो अहम साबित हो सकते हैं. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 4 मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका इकॉनोमी रेट 5.97 का रहा है.

6

रवींद्र जडेजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 8 मैचों में 9 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका इकॉनोमी रेट 4.70 का रहा है. जडेजा ने इस टीम के खिलाफ 8 मैचों में 162 रन भी बनाए हैं. वो भी 32.40 की औसत के साथ.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • CT2017: आज के अहम मुकाबले में भारत के ये पांच शेर साउथ अफ्रीका को करेंगे ढेर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.